फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Action will be taken against those who create ruckus during New Year celebrations

Ambala News: नए साल के जश्न में हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 03:16 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who create ruckus during New Year celebrations
अंबाला। पुलिस ने नए साल के जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वाले लोगों पर लगाम कसने की तैयारी कर ली है। पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा ने इसके लिए सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी को दिशा निर्देश दिए गए हैं। सीआईए टीमों को शहर में अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात करने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नए साल के जश्न में हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस की सभी राइडर, पीसीआर, ईआरवी को अलर्ट किया गया है। इस दौरान न केवल वाहनों की चेकिंग होगी बल्कि ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान भी किए जाएंगे। साथ ही होटल व बार मालिकों को सभी ग्राहकों का रिकार्ड तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सभी डीएसपी को भी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसके अलावा सभी बार, होटल संचालकों की मीटिंग लेकर उन्हें आदेश जारी किए गए है कि नियम के तहत होटल व बार स्टाफ को आने वाले ग्राहकों का पूरा नाम, पते का रिकार्ड रखना होगा। अपने दुकान व संस्थानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाना होगा। सभी प्रवेश व निकासी द्वारों के अलावा पार्किंग एरिया में कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed