फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Action was raging at the team keeper, Hungama

कार्रवाई करने आई टीम पर भड़के दुकानदार, हंगामा

Sun, 25 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Sun, 25 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन

म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन अंबाला (एमसीए) अंबाला की टीम द्वारा बाजारों में लिफाफों पर प्रतिबंध के बावजूद बिक्री कर रहे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करना उस समय महंगा पड़ गया। जब सब्जीमंडी स्थित एक लिफाफा विक्रेता अपनी दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। जबकि दुकानदार ने एमसीए की टीम का जमकर विरोध किया और हंगामा कर डाला।

विज्ञापन


उधर, दुकानदार का कहना था कि एमसीए की टीम को पहले लिफाफा फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर बंद करवाना चाहिए। लेकिन प्रशासन है कि केवल दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर खानापूर्ति कर रहा था। वहीं दुकानदार द्वारा विरोध जताने पर बाजार में लोगों का जमावड़ा लग गया। जिसके बाद एमसीए की टीम में शामिल होमगार्ड इंस्पेक्टर व उनकी टीम ने दुकानदार का शांत करवाया। ऐसे में मजबूरन एमसीए अंबाला की टीम को बिना कार्रवाई के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


जबकि बाजारों में कार्रवाई के लिए एमसीए की टीम को आते देखकर एक दुकानदार संचालक दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद एमसीए अंबाला की टीम ने महेश नगर इलाके में लुधियाना स्विट्स से लेकर बब्याल में लिफाफों पर प्रतिबंध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इसके अलावा टीम ने महेश नगर के एक जूस कार्नर की दुकान से भारी मात्रा में लिफाफे जब्त किए और साथ ही दस हजार का जुर्माना भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed