फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Action taken if found without helmet, number plate on National Highway

Ambala News: नेशनल हाईवे पर बिना हेलमेट, नंबर प्लेट मिले तो होगी कार्रवाई

Fri, 05 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Action taken if found without helmet, number plate on National Highway
अंबाला। ऑपरेशन हाॅट स्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस अब सभी नेशनल हाईवे पर बिना हेलमेट, नंबर प्लेट व ट्रिपल राइडिंग वाहनों पर शिकंजा कसेगी। सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने व यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य फोकस उन स्थानों पर है, जहां सड़क हादसों की संभावना अधिक रहती है। इनमें विशेष रूप से नेशनल हाईवे नंबर 7, 44, 152-डी, 344, 444-ए शामिल हैं। अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों की ओर से बिना पैट्रन नंबर, बिना नंबर प्लेट, बिना हेल्मेट, ट्रिपल राईडिंग, ओवर स्पीड पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि ऐसे नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनती है, इसलिए इस अभियान के तहत किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इन हाईवे पर लगाए विशेष नाके

अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि हाईवे पर विशेष नाके स्थापित किए गए हैं, जहां पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रख रहे हैं। हर वाहन की नंबर प्लेट की जांच की जा रही है। जिन वाहनों पर निर्धारित पैट्रन की नंबर प्लेट नहीं पाई जा रही है उनके खिलाफ तुरंत चालान जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा बाइक सवारों के हेलमेट न पहनने व ट्रिपल राइडिंग पर सख्त जुर्माना लगाया जा रहा है। अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों ने हाईवे पर पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी है। यह अभियान केवल चालान काटने के लिए नहीं बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए शुरू किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed