{"_id":"6963e4595597cb6d930b3008","slug":"accused-sent-to-jail-in-acid-attack-case-on-sister-in-law-ambala-news-c-36-1-sknl1017-156249-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भाभी पर एसिड अटैक मामले में आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भाभी पर एसिड अटैक मामले में आरोपी को भेजा जेल
Sun, 11 Jan 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
अंबाला। तोपखाना परेड में छह जनवरी को महिला पर एसिड अटैक मामले में काबू देवर तोपखाना परेड निवासी शम्मी को पुलिस ने रविवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी की पुलिस ने ग्लोस्को फैक्टरी में जाकर निशानदेही कराई, जहां से वह हाइड्रोक्लोरिक एसिड लेकर आया था। आरोपी ने पूछताछ में कबूला था कि भाभी के बात करने से मना करने व नंबर ब्लॉक करने की रंजिश के चलते एसिड फैंकने की सोची थी। 6 जनवरी को ही सुबह फैक्टरी में हाइड्रोक्लोरिक एसिड डिब्बी में लेने के बाद शाम को तोपखाना में खाटू श्याम मंदिर जाते समय भाभी पर एसिड फेंक दिया था। उस समय तो आरोपी की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने गहनता से जांच के बाद आरोपी को काबू किया था।
विज्ञापन