फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of taking away cash worth six lakhs at gunpoint

Ambala News: तमंचे के बल पर छह लाख की नगदी ले जाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking away cash worth six lakhs at gunpoint
बराड़ा। हरगोबिंगपुरा कॉलोनी स्थित फाइनेंसर के घर में घुसकर छह लाख की नगदी, सोने का कड़ा और मोबाइल ले जाने का मामला सामने आया है। फाइनेंसर कमलजीत सिंह ने आरोप लगाए कि इनोवा सवार कुछ बदमाश तमंचा लेकर आए। घर में बाहरी साइड रखे टेबल के दराज से छह लाख रुपये निकाले और मारपीट की। वे तमंचे के बल पर सोने का कड़ा और मोबाइल ले लिया। इलाका पुलिस जांच में जुट गई है। बराड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुलशन ने बताया कि अभी सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है और न ही कोई ऐसी बात सामने आई है कि तमंचे के पर बल पर लूट की वारदात हुई। शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच करते हुए मोबाइल को लोकेशन के आधार पर बराड़ा सीएचसी से बरामद कर लिया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

दो गुटों भिड़े, जमकर विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। शहजादपुर के कोड़वा खुर्द गांव में एकत्रित हुए दो गुटों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुट आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ता देख गुरुद्वारे में मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करने की कोशिश की। मगर इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। बताया जाता है दोनों पक्षों में मारपीट तक की नौबत आ गई। गुरुद्वारे में विवाद से जुड़ा वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। मामला शहजादपुर थाना पुलिस तक भी पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को रविवार सुबह थाने में बुलाया है। बताया जाता है शनिवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे दोनों ही पक्ष गांव के गुरुद्वारे में एकत्रित थे। दोनों के बीच में पहले से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इस दौरान जब दोनों पक्ष एक दूसरे के आमने-सामने आ गए तो विवाद खड़ा हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों ही पक्ष मामले को लेकर थाने में पहुंच गए। शहजादपुर थाना एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि गुरुद्वारे में दो पक्षों के बीच का विवाद सामने आया है दोनों को बात करने के लिए थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed