फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of harassing the police trapped in a false case

पुलिस पर झूठे केस में फंसा परेशान करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of harassing the police trapped in a false case
अंबाला। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को अपने आवास पर प्रदेशभर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। हिसार निवासी विवाहिता महिला ने रोते हुए गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष फरियाद लगाई। उसने बताया कि उसके ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। इस कारण उसका गर्भपात हो गया। इसके अलावा उस पर झूठा केस भी दायर किया गया। उसने बताया कि हिसार पुलिस उसे लगातार परेशान कर रही है। फरियाद पर मंत्री विज ने डीएसपी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित करने और मामले की जांच अन्य जिला पुलिस से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिरसा से आए लोगों ने गैर इरादतन हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। इस पर मंत्री विज ने एसआईटी गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए। इसी प्रकार, नारायणगढ़ में हत्या की कोशिश और मारपीट के मामले में एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश एसपी को दिए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने की बात कही, इस पर मंत्री ने जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, करनाल में जमीन पर कब्जे के मामले में गृहमंत्री विज ने डीसी करनाल को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह हिसार में मारपीट के मामले में एसपी को, पंचकूला में मारपीट व धमकी देने के मामले में पुलिस कमिश्नर पंचकूला को दिशा-निर्देश दिए। कुरुक्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के मामले में एसपी कुरुक्षेत्र से एक सप्ताह में कार्रवाई की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त चेयरपर्सन ने की विज से मुलाकात
निकाय चुनावों में जीत दर्ज करने वाली कैथल और गोहाना से नवनियुक्त चेयरपर्सन सहित भाजपा पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। कैथल से नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, सुरेश गर्ग, मुनीष, आदित्य बलविंद्र, संदीप गर्ग व अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री विज से मुलाकात की। इसी प्रकार, गोहाना से नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी के पति इंद्रजीत विरमानी, पूर्व एचपीएससी सदस्य डॉ. केसी भांगड़, डॉ. धर्मवीर, गुलशन विरमानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की।

बाल काव्य संग्रह नन्हें पंख और पत्रिका विद्यालय दर्पण का किया विमोचन
राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलेहड़ी के विद्यार्थियों द्वारा लिखित बाल काव्य संग्रह नन्हें पंख और पत्रिका विद्यालय दर्पण का गृहमंत्री विज ने स्कूल स्टाफ के साथ विमोचन किया। काव्य नन्हें पंख में 101 कविताओं का संग्रह शामिल है। पत्रिका विद्यालय दर्पण में विद्यालय के स्टाफ सदस्यों और करीब 120 विद्यार्थियों की कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में लिखे गए हैं। विद्यालय के 75 विद्यार्थियों द्वारा 75 स्वतंत्रता सेनानियों पर लेख लिखे जा रहे हैं। इसे पुस्तक का रूप देने का कार्य संपादिका डॉ. शिवा कर रही हैं। 12वीं कक्षा के विद्यार्थी राजीव स्वतंत्रता सेनानियों के स्केच बना रहे हैं। इस अवसर पर प्रिंसिपल नरेश कुमार मोदगिल, वाइस प्रिंसिपल मीना पाराशर, पीजीटी बायोलॉजी मयंका, पीजीटी केमिस्ट्री हरप्रीत अनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed