फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of getting married by making false profile on matrimony site, wife is troubling husband

Ambala News: शादी की साइट पर झूठी प्रोफाइल बना शादी करने का आरोप, पति को पत्नी कर रही परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of getting married by making false profile on matrimony site, wife is troubling husband
अंबाला सिटी। बलदेव नगर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उसके बेटे की पत्नी मानसिक रूप से परेशान है। वह कनाडा में पति पर अपनी अंबाला की संपत्ति में हिस्सा लेकर कनाडा में उसके नाम संपत्ति लेने का दबाव बना रही है। कई बार घर से चली जाती है तो सुसाइड करने की धमकी भी देती है। इस मामले में लड़की पक्ष पर शादी डॉट कॉम पर झूठी प्रोफाइल बनाने और कई तथ्य छिपाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बहू समेत उसके सात परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी और षडयंत्र की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उससे 60 लाख रुपये की डिमांड की जा रही है।
विज्ञापन


सतिंदर मोहन डांग ने बताया कि उनका बेटा कनाडा में है। उसकी शादी के लिए उन्होंने शादी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाई थी। एक दिन अमृतसर से प्रिया नाम की प्रोफाइल से मिलान हुआ। प्रिया के पिता ब्रह्मदत्त ने फोन कर उनसे संपर्क किया। उनकी बेटी भी कनाडा में सेटल थी। ऐसे में दोनों की रजामंदी से शादी हो गई। इस बीच लाखों रुपये का खर्चा उन्होंने कर दिया। इसके बाद दोनों कनाडा चले गए। जहां पर कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा मगर अचानक से फरवरी 2023 में उनकी बहू बेटे अक्षित पर अंबाला की प्रॉपर्टी में परिवार से हिस्सा लेकर कनाडा में उसके नाम एक प्रॉपर्टी खरीदने का दबाव बनाने लगी। इसके बाद कई बार सुसाइड की धमकी दी। कनाडा पुलिस को शिकायत कर पकड़वाने की भी धमकी दी। इसको लेकर बहू के परिजन भी उसी का साथ देने लगे। ऐसे में बेटा मानसिक रूप से दबाव में आ गया। अब सतिंदर मोहन ने आरोप लगाया है कि यह शादी एक षडयंत्र के तहत की गई थी। जिसमें उनके साथ धोखा हुआ है। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed