Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of beating and threatening acquitted

Ambala News: पिटाई और धमकी देने का आरोपी बरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating and threatening acquitted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नारायणगढ़। अदालत ने पिटाई और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी चमन लाल को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी डॉ. जितेन्द्र कुमार की अदालत ने यह फैसला सुनाया। मामले के मुख्य गवाह और शिकायतकर्ता सुनवाई के दौरान अपने बयानों से पलट गए जिसके चलते अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ दोष सिद्ध करने में नाकाम रहा। मुख्य गवाहों ने ही अभियोजन पक्ष के दावों का समर्थन नहीं किया और किसी भी स्वतंत्र गवाह ने आरोपी की पहचान नहीं की। मामले की सुनवाई के दौरान ही एक अन्य आरोपी बलदेव सिंह की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद 12 जनवरी 2026 को उसके खिलाफ कार्यवाही बंद कर दी गई थी।


26 अगस्त 2024 की रात करीब 9:30 बजे गांव बारी बस्सी (शहजादपुर) में रंजिश पर हमला हुआ था। शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया था कि जब वह अपने बाड़े से घर जा रहा था, तब चमन लाल, बलदेव और अन्य आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कृष्ण कुमार के अलावा उनके पिता महिंद्र सिंह, चाचा जसविंदर और परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed