{"_id":"69163b25f7a06dbcf703de65","slug":"accused-held-with-one-kg-opium-ambala-news-c-18-1-knl1012-780289-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक किलो अफीम के साथ आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक किलो अफीम के साथ आरोपी काबू
Fri, 14 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। अफीम की सप्लाई देने आए आरोपी को पुलिस ने काबू किया। आरोपी की पहचान भरतापुर गांव जिला शहजाहांपुर यूपी निवासी रामनिवास के तौर पर हुई है। आरोपी के पास से एक किलो 06 ग्राम अफीम बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में मामला दर्ज करके आगामी जांच आरंभ कर दी गई है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी अफीम की सप्लाई देने के लिए पालिका विहार के गेट के पास खड़ा हुआ है। इस पर आरोपी को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन