{"_id":"579a57874f1c1bec6a21f355","slug":"accused-held-with-fake-id-card-of-fauji-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के नकली आईडी कार्ड सहित व्यक्ति दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के नकली आईडी कार्ड सहित व्यक्ति दबोचा
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
hathkadi
सेना की स्थानीय इकाई के जवानों ने एक व्यक्ति को सेना के ही नकली आईडी कार्ड सहित काबू किया है। इस संबंध में लालकुर्ती चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सेना को सूचना लगी थी कि एक व्यक्ति दिल्ली से अमृतसर जा रहा है, जो खुद को सेना का जवान होने का दावा कर रहा है। उसके पास कुछ कागजात भी हैं। इसी सूचना पर सेना ने कार्रवाई करते हुए उसे काली पलटन पुल के पास रोका, जो कार में सवार था। सेना ने इस व्यक्ति से सवाल जवाब किए और उसकी पहचान मांगी। इस पर व्यक्ति ने सेना का आईडी कार्ड निकालकर थमा दिया। उसे जब चेक किया गया तो यह नकली पाया गया। सेना ने इस व्यक्ति को काबू किया और लालकुर्ती चौकी ले आए। चौकी एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।