फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accused come on payroll, attack, weapon, ambala

जमानत पर आए आरोपी को हथियारों से काटा, तनाव

Fri, 29 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Fri, 29 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
accused come on payroll, attack, weapon, ambala
हमला
 निकटवर्ती गांव खुड्डा कलां में दो समुदाय विशेष गुटों में टकराव के चलते जबरदस्त तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते पिछले 30 घंटों से गांव में पुलिस बल तैनात है। इस मामले में जहां एक गुट के लोगों ने जमानत पर रिहा होकर आए युवक को तेजधार हथियार से बुरी तरह से काटकर लहुलूहान कर दिया है, वहीं हमला करने वाले गुट के लोगों का कहना है कि पहले जमानत पर आए आरोपी ने उनके घर में अपने साथियों के साथ घुसकर हमला किया था। इस हमले में उनका भी एक सदस्य घायल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर हमला करने वाले गुट के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन


रंजिशन हुआ हमला, आरोपी की हालत गंभीर
उल्लेखनीय है करीबन पौने दो साल पहले दीवाली की रात को गांव खुड्डा कलां में एक विशेष समुदाय के लोगों ने उस वक्त एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी, इसका कारण यह रहा कि व्यक्ति उन्हें देर रात तक पटाखे न चलाने का आग्रह कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को काबू कर लिया था। ये मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है। लेकिन इसी मामले में एक आरोपी को गत दिवस अदालत ने अब जमानत पर रिहा किया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना महेशनगर के प्रभारी कंवलजीत सिंह के अनुसार घायल आरोपी ने शिकायत में बताया है कि जमानत मिलने के बाद वे दिनभर गांव इसलिए नहीं आया कि गांव का माहौल खराब न हो जाए। लेकिन देररात जब वे बारह बजे के करीब अंधेरे में अपने गांव लौटा और घर की ओर जाने लगा तो दूसरे विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने उसे वहीं रोक लिया, पहले तो उनकी बहस हुई और फिर देखते ही देखते उन्होंने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। एसएचओ के अनुसार इस हमले में आरोपी युवक के सिर, चेहरे व हाथ बुरी तरह कटकर जख्मी हो गया है। उसे कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसी पीजीआई रेफर कर दिया गया है। एसएचओ ने बताया इस मामले में दूसरे गुट के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और एहतिहातन गांव में तनाव न हो, इसलिए वहां पुलिस फोर्स तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दूसरे गुट ने भी लगाया आरोप
उधर, इस घटना में दूसरे समुदाय विशेष के सदस्यों का कहना है कि हत्यारोपी युवक जमानत पर छूटने के बाद से ही उन्हें अपने साथियों के साथ मिलकर मारने की धमकियां दे रहा था, जिसकी सूचना उन्होंने महेशनगर पुलिस को भी दी थी। उनका आरोप है कि गत रात्रि भी पहले आरोपी युवक ने ही उनके घर में अपने साथियों के साथ घुसकर हमला किया था, जिसमें एक युवक को चोट भी आई है, लेकिन पुलिस इस मामले में अभी तक एकतरफा कार्रवाई ही कर रही है। उनके अनुसार पुलिस उनकी शिकायत पर भी कार्रवाई करे। लेकिन एसएचओ महेशनगर कंवलजीत सिंह का कहना है कि पुलिस किसी दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही, पुलिस इस मामले में पूरी तरह निष्पक्षता से कार्रवाई कर रही है और आगे भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed