फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused arrested with 45 grams of drugs

Ambala News: 45 ग्राम मादक पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 45 grams of drugs
अंबाला। महेश नगर स्थित टांगरी बांध से सीआईए-1 की टीम ने 45 ग्राम हेरोइन सहित दयाल बाग निवासी तुषार को काबू किया। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी के जरिए मुख्य नशा तस्कर तक पहुंचा जाएगा। सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि अपराध व नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को काबू किया था। संवाद
विज्ञापन



घर से गहने व नकदी चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद


अंबाला। तोपखाना परेड स्थित मकान से गहने व नकदी चुराने वाले दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान कैंट के इंद्रा कॉलोनी निवासी सौरभ भगत उर्फ रोहित उर्फ दाना व विनीत राज उर्फ साहिल के रूप में हुई। तोपखाना चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोना-चांदी के गहने व नकदी बरामद की ली है। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तोपखाना परेड निवासी सुनील की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पीड़ित ने बताया था कि वह परिवार सहित किसी काम से बाहर गया हुआ था, तब अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की थी। संवाद
विज्ञापन






दुकान में तोड़फोड़ करने वाला तीसरा आरोपी काबू, भेजा जेल
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 स्थित दुकान में तोड़फोड़ कर चोरी करने, मारपीट कर चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी को काबू कर लिया। जिसकी पहचान सिटी के कचहरी चौक निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में सेक्टर-9 थाना पुलिस ने ईशान की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप था कि 29 जनवरी को आरोपी दिलबाग सिंह व तरनबीर सिंह ने पटेल नगर स्थित उसकी दुकान में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed