{"_id":"5f763f258ebc3e9b946f4ae5","slug":"accused-arrested-to-prepare-formula-of-duplicate-old-monk-rum-ambala-news-knl46091124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली ओल्ड मोंक रम का फॉर्मूला तैयार करने वाला आरोपी धनंज्य काबू, कई दिन से तलाश रही थी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली ओल्ड मोंक रम का फॉर्मूला तैयार करने वाला आरोपी धनंज्य काबू, कई दिन से तलाश रही थी पुलिस
विज्ञापन
पुलिस ने एलोवीरा जूस की आड़ में शराब तस्करी के मामले में नकली शराब का फॉर्मूला बनाने वाले धनंजय उर्फ डीके को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के छोटका झिंगा गांव के रहने वाले इस आरोपी की पुलिस को कई दिन से तलाश थी। पुलिस इस मामले में 9 आरोपियों को पकड़ चुकी है। शुरूआत में पुलिस ने इस मामले में कैंटर से एलोवीरा जूस की पेटियों से 290 पेटी शराब जब्त की थी। इसके बाद पुलिस ने गुजरात के निखिल ए पटेल के खिलाफ साजिशन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस की ओर से एक स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम गठित की गई थी।
--------------------------
फिर दो गोदामों से पकड़ी अंग्रेजी और नकली शराब
इस मामले की शुरूआती जांच में ही पुलिस ने आरोपी गौरव राणा व प्रिंस को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की निशानदेही पर ही पुलिस ने मंडौर के एल-13 के पास से दो शराब के अवैध गोदामों पर छापामारी की थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक गोदाम से 293 पेटी शराब जब्त की थी। जबकि दूसरे गोदाम से 9630 बोतल ओल्ड मोंक रम जब्त की थी जोकि प्लास्टिक के ड्रमों में भरी हुई थी। दोनों गोदामों से पुलिस ने खाली ड्रम, पेटी पैकिंग करने का सामन, कैनी, गत्ता पेटियां, खाली बोतलें व शराब से जुड़ी दूसरी सामग्री भी बरामद की थी। जांच के दौरान यह भी पता चला था कि गोदाम में नकली रम तैयार की जा रही थी। इस शराब की सप्लाई कई राज्यों में हो रही थी। गौरव राणा के बयान के आधार पर ही पुलिस ने बाद में शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल, शंकर भाई मोरे, प्रदीप गुर्जर समेत कई आरोपियों को काबू किया था। पूछताछ के दौरान यह पता चला था कि नकली शराब तैयार करने का फॉर्मूला धनंजय उर्फ डीके ने तैयार किया था। हालांकि शराब पकड़े जाने के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अंडरग्राउंड हो गया था। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।