फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused arrested for robbing teacher couple with knife

शिक्षक दंपती पर चाकू से हमला कर लूट करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for robbing teacher couple with knife
अंबाला। पुराने शिष्य के रूप में परिचय देकर ट्यूशन देने वाले शिक्षक दंपती पर चाकू से हमला और लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वारदात को पंजाबी मोहल्ला में 14 फरवरी को अंजाम दिया था। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने किया है। आरोपी की पहचान लाल कुर्ती बाजार निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल से आरोपी की फोटो और अन्य सबूत जुटाए थे। इसके बाद आरोपी की फोटो मीडिया में प्रकाशित कराई थी, ताकि आम नागरिक आरोपी की पहचान कर पुलिस को सूचित कर सके। वहीं इस घटना के बाद गृह मंत्री अनिल विज ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बता दें कि14 फरवरी की शाम करीब छह बजे विनय कुमार मेहता निवासी मकान नंबर 5349 पंजाबी मोहल्ला छावनी के घर पर एक युवक आया था। उसने अपना नाम मुनीष कुमार बताते हुए बुजुर्ग शिक्षक दंपती को अपनी पहचान उनके पुराने विद्यार्थी के रुप में बताई थी। इसके कुछ देर बाद मनीष ने मेहता की पत्नी अनुजा मेहता से एक लाख रुपये की मांग की थी। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो मनीष ने उन पर चाकू से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी शिक्षक मेहता की पत्नी के पर्स से सामान और दोनों के मोबाइल निकालकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed