फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused arrested for cloning ATM card, Ambala

एटीएम कार्ड का क्लोन बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cloning ATM card, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहजादपुर के एसबीआई एटीएम में ग्राहक से साइबर ठगी की कोशिश की घटना सुलझ गई है। सीआईए-नारायणगढ़ ने शुक्रवार देर शाम पतरेहड़ी अड्डे के पास से कुरुक्षेत्र के पिहोवा, गांव गुरथली वासी 24 वर्षीय प्रवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह एटीएम कार्ड का क्लोन बनाने वाले सहंसी गैंग का शातिर है। वारदात वाले दिन इसका साला राजेश भी साथ था। शहजादपुर थाने में यह केस दर्ज है।
आरोपी किसी और वारदात को अंजाम देने की फिराक में था जब गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर पुलिस ने उसे धर-दबोचा। तलाशी में उसके पास पांच एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। शनिवार कोर्ट से आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अन्य वारदातों का खुलासा करने के अलावा राजेश को गिरफ्तार किया जा सके। घटना में वारदात का तरीका देखने के बाद शहजादपुर पुलिस और सीआईए-नारायणगढ़ जान चुकी थी कि यह सहंसी गिरोह का काम है, जिसे एटीएम कार्ड का क्लोन बनाने में महारत हासिल है। इसी को आधार बनाकर तलाश में जुटी पुलिस को पता चला कि ऐसा ही एक संदिग्ध पतरेहड़ी अड्डे पर दिखा है। हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उसके पास से पांच कार्ड मिले। कड़ाई से पूछताछ में उसने सच उगल दिया और वारदात कबूल ली। पुलिस को बताया कि घटना में उसका साला राजेश भी साथ था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि राजोली का जमींदार करतार सिंह करीब एक बजे जब शहजादपुर के एटीएम में घुसा तब वहां बाहर पहले से खड़े दो युवकों ने उसे कहा कि आप पैसे पहले निकाल लें। करतार ने 3600 रुपये निकाले। उसी दौरान बहाने से अंदर आए आरोपियों ने उसके हाथ में पकड़ा एटीएम कार्ड लेकर अपनी मशीन में स्वैप कर लिया। विरोध करने पर करतार से झगड़ा किया और उसे कार्ड देकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगी की घटना में प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके साले राजेश की तलाश में दबिश जारी है। ये लोग एटीएम का क्लोन बनाकर लोगों के खातों से पैसे उड़ाते हैं। इससे पहले भी ये दोनों संगरूर, पंचकूला पुलिस द्वारा पकड़े जा चुके हैं। कई कार्ड बरामद हुए हैं। रिमांड में सहयोगियों व नई वारदातों का पता लगाया जाएगा। - अजीत सिंह, इंचार्ज सीआईए-नारायणगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed