फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accusations of forced abortions, hospital commotion, ambala

जबरन गर्भपात का आरोप, अस्पताल में हंगामा

Sat, 29 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला Updated Sat, 29 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

मीरी-पीरी चौक के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक महिला के परिजनों ने डॉक्टर पर जबरन गर्भपात करने का आरोप लगा दिया। मौके पर सिटी थाना पुलिस को पहुंचना पड़ा। इसी बीच डॉक्टर ने परिजनों के आरोपों से इनकार किया और कहा कि परिजन महिला का गर्भपात करने के लिए जोर दे रहे थे, जो उन्होंने नहीं किया। इसके कारण यह आरोप लगा रहे हैं। महिला के पति ने बताया कि उनके यहां कुछ महीने पहले एक गुड़िया ने जन्म लिया था। आगे संतान शीघ्र नहीं हो, इसके लिए 20 जनवरी 2016 को डिलीवरी के बाद कॉपर टी लगवा ली थी। उसके बाद उसमें खराबी आ गई तो अस्पताल संचालक ने उसे बदल दिया।

विज्ञापन


अनीश ने बताया कि इसके बाद उसकी पत्नी ने जब यह शिकायत की कि उसकी कॉपर टी घूमती महसूस हो रही है तो वह उसे दिखाने इसी अस्पताल में ले आए। जांच करने पर डॉक्टर ने 25 अक्टूबर को उसकी पति को गर्भवती घोषित कर दिया। पति ने आरोप लगाया कि इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने उसे अशोभनीय बातें भी कही, लेकिन अब उपचार के लिए आने पर डॉक्टर ने बिना सहमति लिए पत्नी का गर्भपात कर दिया। उसने पूरे मामले के लिए अस्पताल प्रबंधन को दोषी बताया।
विज्ञापन

उसके साथ उसकी बिरादरी के कई लोग भी अस्पताल पहुंच गए और हंगामे के हालात उत्पन्न होता देख डाक्टर ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद इलाका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजनीश के नेतृत्व में सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्राइवेट अस्पताल के संचालक डाक्टर ने बताया कि गर्भवती होने का पता चलने पर परिजन गर्भपात करवाने के लिए कहने लगे तो अस्पताल से सिविल अस्पताल जाने को कहा गया था। अस्पताल ने यहां तक प्रस्ताव दिया था कि यदि कॉपर टी के बावजूद महिला गर्भवती हो चुकी है तो उसके मेडिकल और डिलीवरी का बिल अस्पताल वहन कर लेगा। उसके बाद 25 को वे सकुशल अस्पताल से चले गए थे, उसके बाद क्या हुआ यह वही बता सकते हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed