फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accusation of grabbing the rent of Dharamshala, case

Ambala News: धर्मशाला का किराया हड़पने का आरोप, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Accusation of grabbing the rent of Dharamshala, case
साहा। जोगना पट्टी धर्मशाला के कैशियर और प्रधान पर किराए की राशि धोखाधड़ी से हड़पने के आरोप लगे हैं। सदस्यों ने साहा थाना पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

केसरी निवासी बलजिंदर सिंह ने थाना साहा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव केसरी में जोगना पट्टी धर्मशाला है, जिसके वह सदस्य हैं। यह धर्मशाला गांव में जोगना पट्टी वालों की है। जोगना पट्टी वालों ने यह धर्मशाला डाकघर के अधिकारियों को पिछले कई सालों से किराए पर दे रखी है। धर्मशाला कमेटी के सदस्याें के मुताबिक पिछले कई सालों से इसका किराया आ रहा है धर्मशाला को किराये पर देते समय सात सदस्यों को जोगना पट्टी धर्मशाला में रजिस्टर करने के लिए नियुक्त किया था।
विज्ञापन

इस कमेटी के दलजीत सिंह कैशियर, कृष्ण सिंह प्रधान, बलजिंदर सिंह, सदस्य नसीब सिंह, राम सिंह, बलिहार सिंह और गुरजीत सिंह उपप्रधान हैं। सदस्यों ने अब आरोप लगाए हैं कि कैशियर दलजीत सिंह और प्रधान कृष्ण सिंह ने षड्यंत्र रचकर सदस्यों की बिना अनुमति के ही पैसा हड़पने की नीयत से जोगना पट्टी धर्मशाला का एक अलग से दोनों आरोपियों द्वारा डाकघर में संयुक्त खाता खुलवाया। डाकघर से जो भी किराया आता था वह आरोपियों के खाते में आता रहा। उस राशि को दोनों आरोपी अपने निजी कार्यों के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। जब धर्मशाला के बाकी सदस्यों ने आरोपियों से हिसाब किताब मांगा तो टालमटोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed