{"_id":"6aaedafb1794bb15ac03a676","slug":"accusation-of-accepting-three-lakh-rupees-in-the-name-of-a-settlement-prime-accused-pappu-remanded-to-police-custody-for-three-days-ambala-news-c-245-1-kht1012-155339-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप, मुख्य आरोपी पप्पू तीन दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप, मुख्य आरोपी पप्पू तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
Sun, 20 Sep 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दुष्कर्म के मामले में समझौता कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लेने के आरोप में गिरफ्तार मुख्य आरोपी पप्पू को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं मामले में गिरफ्तार मटौर निवासी कृष्ण और दुष्कर्म मामले की शिकायतकर्ता महिला मोनिका को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस ने तीनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। शनिवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार मामले में पैसे के लेन-देन की बातचीत की रिकॉर्डिंग और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मोनिका ने 31 दिसंबर 2025 को सिविल लाइन थाना में अनिल के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी दौरान जेल में अनिल की मुलाकात हत्या के मामले में बंद पप्पू से हुई। आरोप है कि पप्पू ने अनिल से उसका मामला पैसों के बदले निपटाने की बात कही थी।
-- -- -- -- -- --
जेल से बाहर आने के बाद कृष्ण को बनाया माध्यम
एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद पप्पू ने मटौर निवासी कृष्ण से अनिल के मामले को पैसों में निपटाने की बातचीत शुरू की। कृष्ण की मोनिका के साथ रिश्तेदारी थी। इसी वजह से वह मोनिका की तरफ से अनिल पक्ष से पैसों की मांग कर रहा था। शिकायत के अनुसार, 15 सितंबर को कैथल अदालत परिसर में तीन लाख रुपये दिए गए थे। आरोप है कि पप्पू ने यह रकम अपने पास रख ली और मोनिका को नहीं दी। इसके बाद और पैसों की मांग की गई। रकम नहीं देने पर अनिल को 10 साल की सजा करवाने की धमकी दी गई। पुलिस के अनुसार पप्पू ने कृष्ण के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी की थी। आरोप है कि इसी रिकॉर्डिंग के आधार पर वह पुलिस कर्मचारियों को विजिलेंस के जरिये पकड़वाने की योजना बना रहा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
रिमांड में लेन-देन और रिकॉर्डिंग खंगालेगी पुलिस
एसआई मुकेश कुमार के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल और एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस बरामदगी व अन्य जानकारी की मुख्य आरोपी से पूछताछ करेगी। लेने-देन बातचीत की रिकॉर्डिंग और मामले में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी। वहीं कृष्ण और मोनिका की भूमिका से संबंधित पूरी जानकारी ली जाएगी।