फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   26 year old man died in Haryana's Ambala during PubG play

हरियाणा में पबजी खेलते हुए बिस्तर से गिरा व्यक्ति, मौके पर ही हो गई मौत

Tue, 25 Aug 2020 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
26 year old man died in Haryana's Ambala during PubG play
PUBG MOBILE (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

हरियाणा के अंबाला में पबजी खेलते-खेलते कृष्णा कालोनी का 26 वर्षीय मोहित बिस्तर से नीचे गिर गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रविवार दोपहर बाद की यह घटना है, जब आनन-फानन में परिवार उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों का कहना है कि वह सुबह से ही पेट दर्द की शिकायत कर रहा था। मोर्चरी में रखे शव का सोमवार पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार किया जाएगा। करीब दो साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। चार माह का बेटा भी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर के समय खाना खाकर मोहित बिस्तर पर बैठा था। वह हमेशा की तरह पबजी खेल रहा था। फैक्ट्री में छुट्टी होने के कारण वह घर पर ही था। देखते ही देखते वह बिस्तर से गिर पड़ा। इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचाया जाता वह रास्ते में ही दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन

 

हेड कांस्टेबल सतप्रकाश के अनुसार उसके दोस्त शिवम से पता चला है कि वह सुबह से पेट दर्द से परेशान था। पंचनामे के दौरान उसके शरीर पर भी कोई चोट का निशान नहीं मिला। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारण सामने आएंगे। कोरोना रिपोर्ट के इंतजार के चलते रविवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed