{"_id":"6575af7e71af42a7e701ad19","slug":"accident-on-haryana-punjab-border-near-ambala-speeding-private-bus-hits-jugaad-bike-three-youths-die-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर हादसा; तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने जुगाड़ बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर हादसा; तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने जुगाड़ बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत
Sun, 10 Dec 2023 06:00 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 10 Dec 2023 06:00 PM IST
सार
अंबाला से आगे हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर एक प्राइवेट बस ने जुगाड़ बाइक को टक्कर मारी दी। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। इस मामले में पंजाब के हंडेसरा क्षेत्र की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
पंजाब बॉर्डर पर हंडेसरा थाना क्षेत्र के तसिम्बली चौक पर एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक पर बनाई रेहड़ी (जुगाड़ बाइक) को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक रेहड़ी पर आलू प्याज लेकर जा रहे तीनों व्यक्ति टक्कर लगते ही हाईवे पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों व स्थानीय पुलिस की मदद से तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि, पंजोखरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी लेकिन पंजाब बॉर्डर होने के कारण अब मामले की जांच हंडेसरा पुलिस कर रही है। जबकि शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, प्राइवेट बस को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि बाइक रेहड़ी पर तीनों व्यक्ति मोहाली की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन