{"_id":"5d375b598ebc3e6cc92d6992","slug":"accident-in-ambala-ambala-news-rtk5068212118","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से एक कांवड़िये की मौत, दूसरा पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से एक कांवड़िये की मौत, दूसरा पीजीआई रेफर
विज्ञापन
जाम के दौरान हाइवे पर बैठे हुए कावड़िए
- फोटो : AMBALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजादपुर (अंबाला)। गांव कड़ासन के निकट मंगलवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे अज्ञात वाहन ने दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल कमल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। गांव देहवी जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) निवासी मृतक प्रकाश अपने साथियों के साथ पहली बार गांव से हरिद्वार कांवड़ लेने आया था। पुलिस ने गांव अलसु (हिमाचल प्रदेश) निवासी अश्वनी कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हादसे के बाद अन्य कावड़ियों ने साढ़े छह बजे साहा-चंडीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही शहजादपुर पुलिस, मुलाना पुलिस और साहा पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान शहजादपुर थाने के अधिकारियों ने जाम लगा रहे लोगों को समझाने की कोशिश की व दो घंटे के भीतर कार्रवाई करने की बात कही। इस पर उन्होंने करीब साढ़े आठ बजे जाम खोल दिया। दो घंटे बीतने के बाद भी जब आरोपी अज्ञात वाहन चालक का पता नहीं लग पाया तो कांवड़ियों ने फिर जाम लगा दिया।
जानकारी के अनुसार हिमाचल के सुंदर नगर से लगभग 300 श्रद्धालुओं का जत्था कांवड़ लेकर साहा से शहजादपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मंगलवार सुबह उनके दो साथियों को वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में कावंड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी वाहन चालक को जल्दी पकड़ने की मांग की। इसके बाद डीएसपी नारायणगढ़ अमित भाटिया और डीएसपी हेडक्वार्टर सुल्तान सिंह मौके पर पहुंचे। डीएसपी अमित भाटिया ने प्रदर्शनकारियों को कहा कि वाहन चालक के खिलाफ थाना शहजादपुर में मामला दर्ज कर लिया है और टोल टैक्स बैरियर व रास्ते की सीसीटीवी फुटेज की सहायता से जल्द ही वाहन की पहचान कर ली जाएगी। पुलिस और प्रशासन ने मृतक के शव को उसके घर तक पहुंचाने और घायल का इलाज करवाने का आश्वासन दिया तो कांवड़ियों ने जाम खोल दिया।
पेंटर था मृतक प्रकाश, पहली बार आया था हरिद्वार
मृतक प्रकाश के छोटे भाई रमेश कुमार ने बताया कि उसका भाई पेशे से पेंटर था। वह बिलकुल भोलाभाला था। वह पहली बार गांव देहवी जिला मंडी से अपने साथियों के साथ कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। घर में इस बात की खुशी थी कि उनके परिवार का सदस्य भगवान शिव की कांवड़ लेने गया है। मगर भगवान को कुछ और ही मंजूर था। वहीं मृतक का एक बेटा है जोकि 12वीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने दो कावड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। शहजादपुर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के गांव अलसु निवासी अश्वनी कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। - श्याम लाल, जांच अधिकारी

मृतक प्रकाश का फाइल फोटो- फोटो : AMBALA