फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

स्टेडियम का शेड डालते हुए 20 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
accident
निर्माणाधीन वारहीरोज स्टेडियम के अंदर 20 फीट ऊंचे शेड पर वेल्डिंग करते समय गिरने पर मजदूर 21 वर्षीय असलम की मौत हो गई। बिना सेफ्टी के काम करते समय असलम अनियंत्रित होकर सीधा दर्शकों के बैठने वाली जगह पर डले फर्श पर गिरा। छाती वाले हिस्से में गंभीर चोटें आने पर आनन-फानन में दूसरे साथियों ने छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन असलम की हालत नाजुक होने पर उसे मोहड़ा स्थित आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया। रविवार को इलाका पुलिस ने छावनी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि असलम सहारनपुर का रहने वाला है। अपने दो चचेरे भाईयों के साथ ही स्टेडियम में तीन माह पहले आया था। काम करने के बाद स्टेडियम के अंदर ही कमरे में रह रहा था। परिजनों की तरफ से अभी किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई। उधर, मौत के मुआवजे को लेकर परिजनों की बहस भी हुई। परिजन पांच लाख रुपए की बात कह रहे थे। आखिर में ठेकेदार ने 3 लाख रुपए सोमवार को अकाउंट में डालने की बात बोलकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

फुटबाल स्टेडियम के अंदर लेबर ने नहीं किया काम
शनिवार देरशाम को हुई असलम की मौत से बाद रविवार को भी लेबर ने नहीं काम नहीं किया। कुछ मजदूर जहां शव के साथ सहारनपुर चले गए और जो स्टेडियम में थे उन्होंने भी काम नहीं किया। इतना ही नहीं स्वीमिंग पुल के काम केे छोड़कर दूसरा कोई काम नहीं हुआ। मजदूरों का कहना था कि पूरी लेबर आने के बाद ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बिना सेफ्टी के कारण हुआ हादसा, ठेकेदार बोला- कंपनी को करवा चुके अवगत
फुटबाल स्टेडियम के निर्माण कार्य का टेंडर करनाल की गर्ग एंड कंपनी को मिला है लेकिन इसे बनाने का जिम्मा आगे कंपनी ने लिया। यह काम ठेकेदार हरजीत सिंह की निगरानी में हो रहा है। जब मजदूरों की सेफ्टी बारे पूछा तो ठेकेदार ने जवाब दिया कि यह तो कंपनी की जिम्मेदारी होनी चाहिए थे कि सेफ्टी के बंदोबस्त करें। अपने स्तर पर वह जितना कर सकते हैं वो कर रहे हैं। 3 लाख रुपये मुआवजा दे रहे हैं जो सोमवार को परिजनों के अकाउंट में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed