फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

एक्सपायरी परफ्यूम को खरीदने आए थे कबाड़ी, बीड़ी लगाते समय लगी आग, चार झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एक्सपायरी परफ्यूम की बोतलों को खाली करके कबाड़ियों द्वारा तोड़ते समय अचानक आग लग गई। हालांकि पुलिस की मानें तो बोतलें खाली करते समय एक कबाड़ी ने बीड़ी जला दी, जिससे धमाका हुआ। अचानक हुए धमाकों से चार लोग झुलस गए। धमाकों से न केवल पड़ोसी बल्कि पूरी कालोनी में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण नहान हाउस के रोहित, शंटी और बाबी को चंडीगढ़ के सेक्टर-31 रेफर कर दिया गया जबकि रवि को हालत में आवश्यक सुधार होने के कारण उसका उपचार शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि चारों करीब 50 से 60 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। घटना को लेकर पुलिस और परिजनों में भी जमकर बहस हुई।
घायल रवि के अनुसार परफ्यूम कंपनी के मालिक ने उन्हें कबाड़ खरीदने के लिए बुलाया था। वे कंपनी के गोदाम के साथ बने खाली प्लाट में बोतलें खाली कर रहे थे। इस दौरान मालिक ने उन्हें चाय का कैंपर भेजा। सभी चाय पी रहे थे, उसी दौरान अचानक जोर का धमाका हुआ। उनका एक साथी जोर से उछलकर नाले में जा गिरा। जैसे ही उसने उसे निकालने की कोशिश की। फिर से दुबारा धमाका हुआ, जिसमें अन्य तीन लोग भी झुलस गये।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व पार्षद डिंपी अग्रवाल के अनुसार यह गोदाम राजेश शर्मा का है, जिसके पास परफ्यूम कंपनी की सीएंडएफ है। सूचना मिलने पर पीड़ितों से मिलने मेयर रमेशमल भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों की मदद का आश्वासन दिया। साथ ही जांच और कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया। इस संबंध में बलदेव नगर इंस्पेक्टर हमीर सिंह ने बताया कि परफ्यूम की फैक्टरी गोदाम के साथ खाली प्लाट में ब्लास्ट हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मालिक ने कुछ कबाड़ियों को एक्सपायरी सामान खरीदने के लिए बुलाया था। बोतलें खाली करते समय उन लोगों में से एक ने बीड़ी जला ली। इससे ज्वलनशील पदार्थ ने आग पकड़ ली, जिससे चार लोग झुलस गए। तीन की हालत गंभीर है। घटना के कारणों की जांच जारी है। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed