{"_id":"5f80c2078ebc3e9bf30417ca","slug":"accident-ambala-news-knl47007427","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों के अंदर बनी पानी की हौदी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों के अंदर बनी पानी की हौदी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत
विज्ञापन
accident
- फोटो : Ambala
अंबाला। तोपखाना परेड स्थित खेतों के अंदर बनी पानी की होदी में डूबने से तीन साल के बच्चे प्रभ की मौत हो गई। बताया जाता है कि यह परिवार खेतीबाड़ी कर गुजारा करता है। शुक्रवार को मासूम बच्चे की मां पानी की हौदी के अंदर सब्जियां धो रही थी।
कुछ ही देर में वह सब्जी रखने अंदर गई तो अचानक मासूम खेलते समय हौदी के अंदर डूब गया। जैसे ही महिला लौटी तो शोर मचाया और स्थानीय लोग जमा हो गए। बच्चे को हौदी से निकालने के बाद उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से परिजन दोबारा बच्चे को प्राइवेट अस्पतालों में ले गए। डाक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शनिवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस बीच मृतक प्रभ के पिता हरीश ने नागरिक अस्पताल स्टाफ पर भी लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना था कि जब वह बच्चे को जल्दबाजी में लेकर पहुंचे तो डाक्टर वहां नहीं थे। इस दौरान परिजनों का आक्रोश फूट गया था। इसी कारण स्टाफ के साथ बहस हो गई। इसके बाद वह कई निजी अस्पतालों में पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

accident- फोटो : Ambala
विज्ञापन