{"_id":"646fb088e3db4521e5045904","slug":"about-700-hi-tech-cameras-will-be-installed-in-police-stations-and-outposts-officers-will-be-able-to-see-every-activity-ambala-news-c-36-1-sknl1017-3905-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: थानों और चौकियों में लगेंगे करीब 700 हाईटेक कैमरे, हर गतिविधि देख सकेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: थानों और चौकियों में लगेंगे करीब 700 हाईटेक कैमरे, हर गतिविधि देख सकेंगे अधिकारी
विज्ञापन
अंशु शर्मा
अंबाला। पुलिस थानों व चौकियों में मारपीट, गाली-गलौज व अवैध हिरासत सहित हर गतिविधि पर तीसरी आंख यानी सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। हालांकि, पहले भी सभी जगह कैमरे लगे हुए हैं लेकिन वह कम थे। वह सालों पुराने होने के कारण अब नए सिरे से प्रदेशभर के सभी थानों व चौकियों में नए व हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। अब थानों और चौकियों में 700 हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे।
अंबाला में इन कैमरों का लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। खास बात यह रहेगी कि थाना प्रभारी से लेकर सभी जांच अधिकारी व मुंशी के कमरे के साथ-साथ परिसर व एंट्री पर भी लगाया जाएगा। इस कैमरों का एक सर्वर जिला स्तर पर स्थापित होगा। वहां के कप्तान सहित अन्य आलाधिकारी बैठे-बैठे हर थाने की गतिविधि पर नजर रख सकेंगे।
इन कैमरों को लगाने का जिम्मा पंचकूला मुख्यालय से एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। जो हर थाने में नए सिरे से कैमरों को लगाने के लिए तारों को बिछाने का काम कर रही है। छावनी के पड़ाव थाना क्षेत्र में तारें बिछाने का काम चल रहा है। दूसरे थानों में भी तारें बिछाने का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही अंबाला में यह काम पूरा किया जाएगा। सीसीटीवी लगाने के बाद कैमरों का करीब पांच साल तक एजेंसी का जिम्मा होगा। इसके अलावा करीब तीन माह तक की स्टोरेज भी रहेगी, ताकि पुराने मामले का आसानी से पता लगाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान
पुलिस थानों में आम जनता के साथ गलत व्यवहार करने व मारपीट के कई मामले सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकारों को पुलिस थानों में कैमरे लगाने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने चिंता व्यक्त की थी कि पुलिस थानों और चौकियों में फरियादियों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। लिहाजा सीसीटीवी से ऐसे मामलों पर काफी अंकुश लगेगा।
थानों में 15 से 20 तो चौकी में लगेंगे आधा दर्जन कैमरे
प्रारूप अनुसार प्रदेश में करीब 400 थानों और उतनी ही पुलिस चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हालांकि जीआरपी, साइबर व ट्रैफिक पुलिस थानों को मिलाकर यह संख्या अधिक हो सकती है। तय प्रारूप के तहत हर पुलिस थाने में करीब 15 से 20 कैमरे लगाए जाने हैं। इसी तरह पुलिस चौकियों पर भी करीब 7 से 8 कैमरे लगाए जाएंगे। अंबाला में करीब 40 पुलिस थाने व चौकियां है। इससे पहले सभी थानों व चौकियों में महज 170 कैमरे लगे थे। उनका सर्वर रूम भी उसी थाने व चौकी में बना रखा था।
सीसीटीवी लगाने के लिए सामान पहुंच गया है। पूरे प्रदेश में ही यह कैमरे लगाए जाएंगे। जल्द ही थाने में भी काम शुरू कर दिया जाएगा।
-रामपाल, थाना प्रभारी, महेश नगर
-कैमरे लगाने का काम तेजी से चल रहा है। तार बिछा दिए गए हैं। जल्दी ही कैमरे लगाकर उसे शुरू कर दिया जाएगा।
-सतीश, इंस्पेक्टर, पड़ाव थाना प्रभारी
-सभी थानों व चौकियों में यह कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। थानों में 15 से 20 तो चौकी में 5 से 7 कैमरे लगाए जाएंगे।
राजेश, प्रोजेक्ट मैनेजर, निजी एजेंसी