फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   AAP's political formula of blaming others has failed: Vij

दूसरों पर दोष लगा ''''आप'''' का राजनीति का फार्मूला फेल : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
AAP's political formula of blaming others has failed: Vij
अंबाला। आम आदमी पार्टी का दूसरों पर दोषारोपण करके राजनीति करने का फॉर्मूला फेल हो गया है। पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा हिस्से के एसवाईएल का पानी पंजाब सरकार छोड़े।
विज्ञापन

विज ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये भाई-बहन की कंपनी है। इन्होंने वायनाड की जनता को ठुकराया है। विज बोले कि आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली के जल संकट को भाजपा की ओर से प्रायोजित बताया है। इस पर पलटवार करते हुए पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का दूसरों पर दोषारोपण करके राजनीति करने का फॉर्मूला अब फेल हो गया है।
विज्ञापन

हरियाणा सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार दिल्ली को पूरा पानी दे रहा है। दिल्ली सरकार ने ना तो पाइप लीकेज और ना ही सप्लाई की जाने वाली पाइप की साफ सफाई की ओर ध्यान दिया। आम आदमी पार्टी को हरियाणा के हिस्से का एसवाईएल का पानी देना चाहिए, क्योंकि हमारे किसानों के खेत प्यासे हैं, धान की बिजाई का समय है और सुप्रीम कोर्ट का फैसला पंजाब की आप सरकार क्यों नहीं मानती।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड की सीट छोड़ने का फैसला लिया है, साथ ही अब वायनाड की सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लडेगी, इस पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि ये वायनाड के लोगों के साथ धोखा है, लोगों ने उन्हें चुना और उन्होंने लोगों को रिजेक्ट किया। ये बहन भाई की कंपनी है, खुद ही टिकट देते है और खुद ही लेते हैं।

हरियाणा सरकार पूरे बहुमत में
आगामी 20 जून को हरियाणा के कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिलने वाले हैं और इस दौरान हरियाणा विधानसभा को भंग करने की मांग की जा सकती है। इस पर जवाब देते हुए विज ने कहा कि राजनैतिक गतिविधियां सभी पार्टियां करती रहती हैं, हरियाणा सरकार पूरे बहुमत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed