फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   AAP reached to surround BJP office, police stopped it

Ambala News: भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंची आप, पुलिस ने रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
AAP reached to surround BJP office, police stopped it
अंबाला। सिटी में भाजपा कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कुरुक्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष करणवीर सिंह लौट ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा कार्यालय के पास भारी पुलिस बल तैनात रहा और बैरिकेड्स तक लगा दिए थे। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या बेहद कम रही और उन्हें बैरिकेड्स से आगे पुलिस ने बढ़ने नहीं दिया। प्रदर्शन में राजेश सहोता, दिलबाग सिंह, गुरविंद्र कौड़ा, वरिंद्र कपूर, तेजिंद्र सिंह और मोहित धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष करणवीर सिंह लौट ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही है और भाजपा देश को तानाशाही शासन की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरा हिंदुस्तान देख रहा है कि भाजपा देश में किस प्रकार लोकतंत्र का हनन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर बात न करके जनता का ध्यान भटकाना चाहती है, लेकिन अब प्रदेश और देश की जनता भाजपा की मंशा समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव करने गए तो पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की। जो देश के लोकतंत्र के लिए बेहद निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed