{"_id":"646d08d53bce316f030e8aa4","slug":"aakriti-who-has-been-preparing-for-six-years-got-success-in-upsc-ambala-news-c-36-1-sknl1017-3794-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छह साल से तैयारी कर रही आकृति ने यूपीएससी में पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छह साल से तैयारी कर रही आकृति ने यूपीएससी में पाई सफलता
विज्ञापन
अंबाला। कहते हैं कि अगर मेहनत और लगन से किसी काम को किया जाए तो असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। ऐसा ही कर दिखाया है कि कैंट के प्रोफेसर कॉलोनी खोजकीपुर की रहने वाली आकृति सेठी ने। आकृति ने यूपीएससी ऑल इंडिया में 249वीं रैंक हासिल की।
आकृति सेठी के पिता अरुण सेठी ने बताया कि आकृति छह साल से दिल्ली में पीजी में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। उसने कोचिंग नहीं ली, बल्कि सेल्फ स्टडी की। वह कैंट के बीपीएस स्कूल में 12वीं तक पढ़ी। आकृति ने स्कूल में 10वीं और 12वीं में भी टॉप किया। इसके बाद आकृति ने दिल्ली के फारुखा खालसा कॉलेज से बीकॉम और एमकॉम किया और यहां भी टॉप किया।
इसके बाद गुरुग्राम में एक कंपनी में 60 हजार प्रति माह की नौकरी लग गई, मगर आकृति का लक्ष्य आईएएस बनने का था। आकृति ने 60 हजार की नौकरी छोड़ यूपीएससी की तैयारी शुरू की। पिछले छह साल से लगातार तैयारी कर रही थी। पिछले साल भी 2 अंक से रह गई थी, मगर हार नहीं मानी और इस बार ऑल इंडिया रैकिंग में 249वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनी। यह आकृति का छठा प्रयास था। पिता अरुण सेठी ने बताया कि बेटी ने आईएएस बनने के लिए अभी तक शादी भी नहीं की। वह अभी 31 वर्ष की हैं।