फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A youth was attacked with a sharp weapon, serious

Ambala News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with a sharp weapon, serious
तेजधार ह​थियार के हमले में घायल अंकित छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन। संवाद
अंबाला। घर से खाना खाकर काम पर जा रहे बाइक सवार दो भाईयों पर करीब दस युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हमला करने के बाद सभी हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। इस दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान छावनी के बीडी फ्लोर स्थित न्यू शालीमार बाग कॉलोनी निवासी अंकित के रूप में हुई। इसके बाद घायल के भाई अमन ने इलाज के लिए अंकित को छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

अमन ने बताया कि वह और उसका भाई छावनी के दवा की दुकान पर दवाओं की सप्लाई का काम करते हैं। रोजाना की तरह वीरवार को दोनों भाई दोपहर को घर पर खाना खाने आए थे।खाना खाने के बाद दोनों भाई बाइक पर सवार होकर अपने काम पर जा रहे थे। जैसे ही वह दोनों हरी नगर स्थित नाले के पास पहुंचे। इसी दौरान बीडी फ्लोर मिल के रहने वाले करीब दस युवक वाहनों पर सवार होकर आए। जिन्होंने आते ही अंकित पर तेजधार हथियार से हमला शुरू कर दिया। यह देख अमन ने हमलावरों के कब्जे से अपने भाई को बचाने को प्रयास कियाज। लेकिन उन्होंने अंकित को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed