फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A youth running away after robbing money was caught

Ambala News: रुपये लूटकर भाग रहा युवक पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
A youth running away after robbing money was caught
साहा। बैंक ऑफ बड़ाैदा से पैसे निकालकर घर जा रहे व्यक्ति यशपाल चौहान से 20 हजार रुपये की राशि लूटकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी की लोगों ने जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बीहटा गांव निवासी यशपाल चौहान ने बताया कि नाै जून को दोपहर एक बजे घर से बैंक में पैसे निकलवाने के लिए गया था। बैंक ऑफ बड़ाैदा साहा से अपने खाते से एक लाख रुपये निकाले थे। उसके बाद खाते से 50 हजार रुपये निकाले। इन पैसों में से एक लाख 30 हजार रुपये की राशि पेंट की जेब में रख लिए। 20 हजार रुपये की राशि शर्ट की ऊपर वाली जेब में रख लिए।
विज्ञापन

वह पैदल-पैदल बैंक के बाहर निकलकर जा रहा था। इतने में एक युवक साथ चलने लगा। तभी युवक ने धमकाते हुए जो कुछ है देने के लिए बोला। देखते ही देखते छाती में मुक्का मार दिया। जाते हुए आरोपी जेब से 20 हजार रुपये की राशि निकालकर भाग गया था। शोर मचाने के बाद लोगों ने उसे काबू किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरयौली गांव निवासी सोहन लाल उर्फ सोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed