फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A young man working in the army was accused of indecency by entering the house

आर्मी में कार्यरत युवक पर घर में घुस कर युवती से अभद्रता के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
A young man working in the army was accused of indecency by entering the house
मुलाना। रुपयों के लेनदेन के मामले में आर्मी में कार्यरत युवक पर एक घर में घुसकर युवती के कपड़े फाड़ने व मारपीट करने के आरोप लगे हैं। शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुलाना थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी हरप्रीत आर्मी में कार्यरत है। उसके साथ उसके भाई का रुपयों का लेनदेन है। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे वह अपने 6-7 साथियों के साथ घर पर आया और चिल्लाकर भाई को बुलाने लगा। शिकायत के अनुसार युवती ने उन्हें बैठने के लिए कुर्सी दी और पानी लेने चली गई। इस बीच शिकायतकर्ता युवती की मम्मी आ गई। उन्होंने हरप्रीत को कहा कि उसका बेटा यहां नहीं है।
विज्ञापन

तभी पीड़ित पानी लेकर आई। हरप्रीत जोर-जोर से बात कर रहा था। पीड़ित ने उसे आराम से बात करने को कहा व पानी दिया। गुस्साए आरोपी ने पानी युवती के ऊपर फेंका व उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी युवती को पीटने लगा, जिसे युवती की मम्मी ने छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसकी मम्मी को भी धक्का देकर गिरा दिया। युवती के अनुसार आरोपी ने उन्हें आर्मी में होने की धौंस दिखाई व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed