फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A young man who had left to go to Haridwar was found dead on the banks of Tangri dam

Ambala News: टांगरी बांध के किनारे में मृत मिला हरिद्वार जाने के लिए निकला युवक

Fri, 18 Jul 2025 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 18 Jul 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
A young man who had left to go to Haridwar was found dead on the banks of Tangri dam
अंबाला। महेश नगर सी लाल अस्पताल के निकट टांगरी बांध किनारे बुधवार शाम को रायवाली गांव निवासी 33 वर्षीय नरेंद्र सिंह का शव मिला। बुधवार को नरेंद्र अपने घर से हरिद्वार जाने के लिए बुलेट लेकर निकाला था। फिलहाल मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंद्र ने बताया कि मृतक का अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान पर फिलहाल इत्तिफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। युवक नशे का आदि था और अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करता था। प्राथमिक जांच में नशा ही मौत का कारण लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

महेश नगर थाना पुलिस पहले बुधवार रात को ही कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची थी। उस समय पता चला कि वीरवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट की ड्यूटी इमरजेंसी में लगी हुई है। इसलिए वह सुबह पोस्टमार्टम नहीं कर पाएंगे। आखिर में पुलिस शव को सिटी के नागरिक अस्पताल में ले गई। वीरवार को पता चला कि सिटी के दोनों फोरेंसिक एक्सपर्ट नहीं है। एक कोर्ट तो दूसरे प्रशिक्षण केंद्र के लिए जालंधर गए हुए थे। पहले तो चार घंटे तक परिजन डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे। आखिर में अंबाला कैंट से फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर सुमित ने ही सिटी में जाकर पोस्टमार्टम किया। उनका कहना था कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है।
विज्ञापन

मृतक नरेंद्र सिटी के पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि उसके बेटी की शादी 2019 में हुई थी। बेटा विदेश में भी पढ़ाई करने गया था और बीकॉम कर रखी थी। एक दिन पहले ही तीन हजार रुपये लेकर कपड़े खरीदे थे। बाद में वह हरिद्वार जाने की बात बोलकर बुलेट लेकर निकल गया था। बुधवार को महेश नगर थाना पुलिस से सूचना मिली कि नरेंद्र सिंह का शव टांगरी नदी के बांध के पास मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed