फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A young man died of electric shock while opening the lintel

Ambala News: लेंटर खोल रे युवक की करंट से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
A young man died of electric shock while opening the lintel
अपने पति की मौत पर विलाप करती हुई मुकेश की पत्नी नीलम। संवाद
अंबाला सिटी। लेंटर की शटरिंग खोलते समय एक युवक की करंट लगने से माैत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करवाने की बात पर नागरिक अस्पताल में रोष जताया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद करीब दो घंटे के बाद परिजन किसी तरह से पोस्टमार्टम के लिए मान गए।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर एक बजे मृतक बलदेव नगर निवासी 31 वर्षीय मुकेश कुमार को अस्पताल लाया गया था। जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुकेश सुल्तानपुर में लेंटर की शटरिंग खोल रहे थे। इसी दौरान गाटर उछल कर तारों से टकरा गया। इससे राकेश को करंट लग गया। उनके साथी राकेश को भी करंट लगा। मगर साथी ने कूद कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। फिलहाल राकेश को नागरिक अस्पताल में भर्ती किया है। रविवार को मुकेश के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

गाटर उछलकर बिजली के तार से टकराया
घायल राकेश ने बताया कि वो वे मूल रूप से बिहार से रहने वाले हैं और मौजूदा समय में दो वर्ष से बलदेव नगर में रह रहे थे। शनिवार को दोपहर 12 बजे वह सुल्तानपुर में निर्माणाधीन भवन में शटरिंग खोलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक गाटर उछलकर बिजली की तारों से टकरा गया। इससे मुकेश को करंट लग गया। वहीं राकेश ने भी गाटर को हाथ लगा लिया। मगर झटके के बाद राकेश ने कूद कर अपनी जान बचाई। घायल अवस्था में दोनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया गया। संवाद

अपने पति की मौत पर विलाप करती हुई मुकेश की पत्नी नीलम। संवाद

अपने पति की मौत पर विलाप करती हुई मुकेश की पत्नी नीलम। संवाद

अपने पति की मौत पर विलाप करती हुई मुकेश की पत्नी नीलम। संवाद

अपने पति की मौत पर विलाप करती हुई मुकेश की पत्नी नीलम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed