{"_id":"6a20759e30b889e287097ab4","slug":"a-young-man-died-in-a-road-accident-on-national-highway-44-ambala-news-c-36-1-amb1001-164232-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सड़क हादसे में युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सड़क हादसे में युवक की गई जान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नेशनल हाईवे-44 अंबाला-राजपुरा मार्ग पर मंजी साहब गुरुद्वारे के पास सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सिटी के खटीक मोहल्ला (कैथ माजरी) निवासी आकाश के रूप में हुई है। मृतक के चाचा मदन लाल ने बताया कि आकाश मंगलवार रात करीब 10 बजे काम के सिलसिले में गुरुद्वारे की तरफ गया था।
देर रात करीब 1 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत लापरवाही से वाहन चलाने की धारा 281 और लापरवाही से मौत का कारण बनने की धारा 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद