फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A woman who fell off her bike after being hit was crushed by a dumper.

Ambala News: टक्कर लगने के बाद बाइक से गिरी महिला को डंपर ने कुचला

Fri, 06 Feb 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 06 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A woman who fell off her bike after being hit was crushed by a dumper.
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शहीदी स्मारक के पास वीरवार डंपर की चपेट में आने से बिलासपुर के धर्मकोट निवासी मनभरी (70) की मौत हो गई। मनभरी अपने बेटे संग बिलासपुर से अंबाला सिटी के जंडली में बेटी से मिलने आ रही थीं। शहीदी स्मारक के पास अचानक सामने से एक बाइक ने टक्कर मार दी। इतने में महिला अनियंत्रित होकर हाईवे पर गिर गई। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने बुजुर्ग को कुचल दिया। जबकि बाइक की टक्कर से बेटे बहादुर चोटिल हो गया। पड़ाव थाना पुलिस ने महिला के शव को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

बेटा बोला कि हंसी खुशी जा रहे थे बहन के पास
मृतका के बेटे बहादुर ने बताया कि वह पांच भाई-बहन थे। एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। वीरवार को वह अपनी मां मनभरी (70) के साथ बाइक पर बहन के घर जा रहा था। दोनों हंसी खुशी चल रहे थे कि अचानक शहीदी स्मारक के पास बाइक ने सीधा उसके घुटने पर टक्कर मार दी। उस समय तो बाइक नहीं गिरी लेकिन मां अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गई। पड़ाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मबीर ने बताया कि बुजुर्ग महिला के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। डंपर चालक पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed