फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A woman stole a 12-gram gold ring from a jewellery showroom by replacing it with a fake one.

Ambala News: जूलरी शोरूम में महिला ने नकली अंगूठी रख 12 ग्राम सोने की अंगूठी उड़ाई

Wed, 24 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 24 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
A woman stole a 12-gram gold ring from a jewellery showroom by replacing it with a fake one.
अंबाला सिटी। शहर के एक जूलरी शोरूम में एक अज्ञात महिला ने बड़ी चालाकी से 12 ग्राम से ज़्यादा वजन की सोने की अंगूठी चुरा ली। यह घटना अंबाला शहर के पूजा साड़ी कॉम्प्लेक्स कालका चौक स्थित अग्रवाल ज्वेलर्स में 23 अगस्त को दोपहर 2:32 बजे हुई। शोरूम के मालिक अंशुल अग्रवाल ने पुलिस चौकी बलदेव नगर में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एक महिला ग्राहक मर्दाना अंगूठियां देखने के बहाने उनके शोरूम में आई। शोरूम के स्टाफ ने उसे कई डिब्बों में रखी अंगूठियां दिखाईं। इसी दौरान महिला ने बड़ी होशियारी से एक असली सोने की अंगूठी की जगह एक नकली अंगूठी डिब्बे में रख दी और शोरूम से चली गई। घटना के कुछ दिनों बाद जब स्टॉक की जांच की गई, तो धोखाधड़ी का पता चला। शोरूम के मालिक ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें यह पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed