Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A woman living in a live-in relationship with her lover was stabbed to death.

Ambala News: प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही महिला की चाकू से गोदकर हत्या

Mon, 13 Oct 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 13 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A woman living in a live-in relationship with her lover was stabbed to death.
अंबाला कैंट के बोह गांव के निकट ​शिव शक्ति कॉलोनी के मकान में प्रिया की हत्या होने के बाद जांच  - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। प्रेमी के संग लिव इन में रहने वाली सिरसा के रानियां निवासी प्रिया (34) की किसी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतका का शव बोह की शिव शक्ति कॉलोनी में किराये के घर में खून से लथपथ हालत में मिला है। सोमवार सुबह 4 बजे मृतका के प्रेमी ने खुद पुलिस को फोन कर बताया कि घर में लूट के इरादे से घुसे तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था। बचाव में उसकी बाजू पर भी चोट आई। जबकि मृतका के भाई व अन्य परिजनों ने बोह गांव निवासी प्रेमी अरुण पर ही हत्या करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
पति की सूचना पर सीआईए व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी भी खंगाले लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ से यह स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है कि आखिर हत्या कैसे हुई। महेश नगर थाना प्रभारी जतिंद्र का कहना है कि मामले की गहनता से जांच चल रही है। प्रेमी अरुण से भी पूछताछ की जा रही है। अभी हत्या की स्थिति स्पष्ट नहीं है। कोई गिरफ्तारी नहीं है। मृतका के भाई सिरसा निवासी संदीप की शिकायत पर महेश नगर थाना पुलिस ने बोह गांव निवासी प्रेमी अरुण पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनका आरोप है कि अरुण बहला फुसलाकर अंबाला ले आया था और उसने ही हत्या की है। परिजनों के देरी से अंबाला पहुंचने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। मंगलवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

आठ माह पहले पति को छोड़कर अंबाला आई थी प्रिया, दोनों बच्चे गुरुकुल में पढ़ रहे
मृतका की पहली शादी सिरसा के रानियां में हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हैं। बोह गांव निवासी अरुण एक नमकीन की कंपनी में काम करता था और काम के सिलसिले में सिरसा आता जाता रहता था। इस बीच उसकी मुलाकात प्रिया से हो गई थी। फरवरी 2025 में प्रिया अपने पति को छोड़कर भाग आई थी। दोनों बच्चों को कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में पढ़ा रही है जोकि वहीं रहते हैं। वह प्रेमी संग अंबाला रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह पहले घरेलू कलह के चलते किराये पर रहते थे अरुण व प्रिया
अंबाला आने के बाद पहले तो प्रिया अपने प्रेमी अरुण के परिवार के साथ ही रहती थी। घरेलू कलह के चलते दोनों परिवार से अलग हो गए और घर से कुछ ही दूरी पर शिव शक्ति कॉलोनी में किराये पर मकान ले लिया था। हालांकि किराये के मकान में बैड आदि सामान नहीं था। केवल एसी व फर्श पर ही गद्दे पड़े थे व जरूरत का ही सामान था।

अंबाला कैंट के बोह गांव के निकट शिव शक्ति कॉलोनी के मकान में प्रिया की हत्या होने के बाद जांच 

अंबाला कैंट के बोह गांव के निकट शिव शक्ति कॉलोनी के मकान में प्रिया की हत्या होने के बाद जांच - फोटो : सांकेतिक

अंबाला कैंट के बोह गांव के निकट शिव शक्ति कॉलोनी के मकान में प्रिया की हत्या होने के बाद जांच 

अंबाला कैंट के बोह गांव के निकट शिव शक्ति कॉलोनी के मकान में प्रिया की हत्या होने के बाद जांच - फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed