फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A virtuous son brings good results: Karunagiri

गुणवान पुत्र से मिलता है शुभ फल : करुणागिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
A virtuous son brings good results: Karunagiri
अंबाला छावनी के श्री सनातन धर्म मंदिर में कथा सुनते भक्तजन। संवाद
अंबाला। श्री सनातन धर्म सभा के 89 वें वार्षिक महोत्सव पर आयोजित श्री शिव महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ के छठे दिवस पर शिव-सती और शिव-उमा विवाह का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया। अमृतवर्षा करते हुए बाल योगिनी 1008 महामंडलेश्वर करुणागिरी महाराज दोनों कथाओं को सुनाकर भक्तों को निहाल कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विवाह उपरांत शिव जी और गिरिजा ने राजा हिमवान और मैना से आज्ञा लेकर बारतियो ंसहित कैलाश पर्वत पर प्रस्थान किया। ब्राह्मण स्त्रियों ने गिरिजा को पतिव्रत धर्म की शिक्षा देते हुए कहा, हे गिरिजे, अपने पति की सेवा लोक में अत्यंत आनंद प्रदान करने वाली है। पहला प्रियतम, दूसरा धर्म, तीसरी स्त्री तथा चौथा संतोष। लेकिन इन चारों की परीक्षा विपत्ति के समय में ही हो सकती है। स्त्रियां पतिव्रत धर्म से ही परमपद प्राप्त करती हैं। शिवजी गिरिजा से विवाह करके कैलाश पर्वत पर सुशोभित हुए।
विज्ञापन

कार्तिक महीने की छठी तिथि को शुभ लग्न व शुभ मुहूर्त में बालक कार्तिकेय का जन्म हुआ। शिवपुत्र सकंद ने तारकासुर का वध कर देवताओं को भययुक्त किया। ब्रह्मा, विष्णु, शिव, जिनके वश में हैं, वे सबके गुरु अर्थात गणपति हैं। शिव जी द्वारा गिरिजा को गणेश चतुर्थ व्रत की महिमा बताना, गिरिजा द्वारा व्रत का रखा जाना और श्री गणेश की पुत्र रूप में प्राप्ति। कर्दम ऋषि की पत्नी ने भी इसी व्रत को करके भगवान कपिल को प्राप्त किया था। जब गुणवान पुत्र उत्पन्न होता है, तभी लोक में शुभ कर्मों का फल प्राप्त हुआ प्रतीत होता है। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से प्रधान प्रो. तारा चंद गुप्ता, सभा महासचिव सुधीर विन्दलस, कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला के साथ प्रधानाचार्या सुनीता मनचंदा तथा मंदिर पुजारियों आदि ने महाराज को पुष्प हार भेंट कर अभिनंदन किया।

अंबाला छावनी के श्री सनातन धर्म मंदिर में कथा सुनते भक्तजन। संवाद

अंबाला छावनी के श्री सनातन धर्म मंदिर में कथा सुनते भक्तजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed