फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   a teacher dead in road accident

कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी एक्टिवा, एयरफोर्स स्कूल की शिक्षिका की मौत

Wed, 21 Aug 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
a teacher dead in road accident
अंबाला सिटी। एयरफोर्स स्कूल की शिक्षिका किरण धीमान की की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब शिक्षिका मंगलवार सुबह अपने पति के साथ स्कूटी पर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सामने कुत्ता आ जाने से उन्होंने ब्रेक लगा दी। छावनी के नागरिक अस्पताल में शिक्षिका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

एयरफोर्स से रिटायर्ड सुशील कुमार अपनी पत्नी छोट्टा खुड्डा निवासी किरण धीमान (39) को साहा स्थित सैन्य स्कूल में छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी के सामने कुत्ता आ गया। मिट्ठापुर के पास कुत्ते को बचाने के लिए उन्होंने स्कूटी को ब्रेक मार दी, जिससे स्कूटी पलट गई। सिर में चोट लगने से किरण गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे छावनी के सैन्य अस्पताल में लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल राजीव के अनुसार आवारा कुत्ते की वजह से यह हादसा हुआ है। सुशील के बयान पर साहा पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की। गौर हो कि लावारिस पशुओं के कारण हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पूर्व शहर में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता व उसका सहयोगी सड़क पर लड़ रहे सांडों की चपेट में आकर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed