फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A tea vendor was duped of Rs 60,000.

Ambala News: चाय दुकानदार से 60 हजार की ठगी

Fri, 16 Jan 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 16 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A tea vendor was duped of Rs 60,000.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कूपन में निकली एक्टिवा को सस्ते दाम पर दिलाने का झांसा देकर एक जालसाज ने चाय दुकानदार को 60 हजार रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी युवक दुकानदार को खड़गा कैंटीन ले गया और वहां पैसे लेकर पिछले गेट से रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। रायबरेली निवासी इंद्र कुमार ने बताया कि वह वर्तमान में सिटी के काजीवाड़ा में किराये पर रहकर चाय की दुकान चलाता है। उसकी दुकान पर राज कुमार नाम का एक व्यक्ति अक्सर चाय पीने आता था। 7 नवंबर 2025 की सुबह राज कुमार दुकान पर आया और उसे बताया कि खड़गा कैंटीन में उसके सर के नाम पर एक एक्टिवा स्कूटर निकला है। आरोपी ने झांसा दिया कि उनके पास पहले से गाड़ी और बाइक है, इसलिए वे इसे सस्ते में बेचना चाहते हैं।

सस्ते में स्कूटर मिलने के लालच में इंद्र कुमार आरोपी के साथ खड़गा कैंटीन पहुंच गया, वहां आरोपी ने उससे 60 हजार रुपये नकद लिए और कहा कि वह अभी सर से मिलकर कागजी कार्रवाई पूरी करके आता है। पीड़ित घंटों कैंटीन के बाहर बैठा रहा, लेकिन आरोपी वापस नहीं लौटा। बाद में पता चला कि आरोपी पिछले गेट से पैसे लेकर फरार हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed