फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A six feet snake entered the Atal Cancer Care Center

Ambala News: अटल कैंसर केयर केंद्र में घुसा छह फीट का सांप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
A six feet snake entered the Atal Cancer Care Center
अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र में घुसे छह फीट के सांप को सपेरों की मदद से निकाला गया। पिछले एक सप्ताह से सांप अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में ही देखा गया था। यहां तक कि सोशल मीडिया पर काले रंग के छह फीट के सांप का वीडियो वायरल हो गया। आखिरकार हरकत में आए अस्पताल प्रबंधन ने सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़वाया।
विज्ञापन

यह सांप अटल कैंसर केयर केंद्र की पहली मंजिल पर पूछताछ केंद्र के ठीक पीछे बने कमरे में कई बार देखा गया था। जो पीछे मुख्य नालों के रास्ते से होता हुआ कमरे से गुजरने वाले पाइपों के रास्ते कमरे में आ जाया करता था। यहां तक कि एक बार अस्पताल की थड़ी पर शाम के समय देखा गया था। उस समय बना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस कारण अस्पताल में आने वाले मरीज व तीमारदार दोनों सहमे हुए थे, तब जाकर अस्पताल प्रबंधन ने सांप को निकलवाया और उसे सपेरों की मदद से नदी में छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed