{"_id":"696fe2e0ff5575b05d078f48","slug":"a-shed-will-be-built-for-boxing-players-at-a-cost-of-rs-15-lakh-ambala-news-c-36-1-sknl1017-156772-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए 15 लाख से बनेगा शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए 15 लाख से बनेगा शेड
विज्ञापन
अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंग पर शैड डालने के लिए लगाए गए पोल: स
- अब खुले आसमान के नीचे नहीं करना पड़ेगा अभ्यास, शेड लगाने का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। खुले आसमान के नीचे बॉक्सिंग का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को अब राहत मिलेगी। इसके लिए 15 लाख रुपये की लागत से शेड बनाया जा रहा है। कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में पिछले पांच वर्षों से की जा रही बॉक्सिंग खिलाड़ियों की शेड की मांग पूरी हो जाएगी। खेल विभाग से बजट जारी किए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने शेड लगाने का काम शुरू कर दिया है। अभी रिंग के आसपास पोल लगाए गए हैं व जल्द शेड लगा दिया जाएगा। अभियान के माध्यम से खबरों में बताया था कि कैसे अंबाला के होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ी तपती धूप व बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे अभ्यास करने को मजबूर हैं। स्टेडियम में सुविधाएं न होने के कारण खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर पड़ रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद खेल विभाग व प्रशासन ने करीब 15 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी थी। वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में रोजाना करीब 70 खिलाड़ी आते हैं। इनमें लड़के व लड़कियां शामिल हैं। शेड न होने के कारण विशेषकर गर्मियों व मानसून के दौरान अभ्यास सत्र प्रभावित होता था।
15 लाख रुपये की लागत से यह शेड लगाने का काम किया जा रहा है। यह कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
- राम स्वरूप, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी