{"_id":"69357e284896232b6c0c1aca","slug":"a-scoundrel-snatched-an-earring-from-an-elderly-woman-ear-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: शातिर ने बुजुर्ग महिला के कान से झपटी बाली, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: शातिर ने बुजुर्ग महिला के कान से झपटी बाली, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, केस दर्ज
Sun, 07 Dec 2025 06:46 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 07 Dec 2025 06:46 PM IST
सार
दिनदहाड़े बाइक सवार एक शख्स ने बुजुर्ग महिला के कान से बाली झपट ली। इससे महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला के कान से झपटी बाली
- फोटो : संवाद
विस्तार
नारायणगढ़ के पंजलासा चौक के पास वॉर्ड नंबर चार की गली में बाइक सवार बुजुर्ग महिला के कान से बाली झपटकर भाग गया। शातिर ने 6 दिसंबर की दोपहर में वारदात को अंजाम दिया। पहले तो बुजुर्ग कांता देवी को गली में अकेला पाकर किसी अज्ञात महिला का पता पूछने के बहाने बातों में लगाया।
चंद ही सेकेंड में महिला के कान की बाली पर झपटा मार दिया। हालांकि बुजुर्ग महिला ने फटे हुए कान से खून बहने के बावजूद बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन बाइक के पीछे भागते समय वह गिरकर चोटिल हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शोर सुनने के बाद ग्रामीण एकत्रित हुए व बुजुर्ग का निजी अस्पताल में जाकर उपचार करवाया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे वकील प्रमोद कुमार की तहरीर पर अज्ञात झपटमार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन