फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A relative of the relative who came to the birthday celebration stole three lakh rupees

जन्मदिन समारोह में आए रिश्तेदार के जानकार ने चुराए तीन लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
A relative of the relative who came to the birthday celebration stole three lakh rupees
बेटे के जन्मदिन पर पंजाब से रिश्तेदारों के साथ आये जानकार ने घर में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। अंबाला सिटी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

थाना अंबाला सिटी पुलिस को दी शिकायत में विकास उर्फ विक्की ने बताया कि वह वाल्मिकी नगर अंबाला शहर का निवासी है और उसके पास दो बच्चे हैं। पीड़ित के अनुसार उसके छोटे बेटे आरव का चार मार्च को जन्मदिन था। जन्मदिन को लेकर घर पर प्रोग्राम रखा हुआ था। इस प्रोग्राम में रिश्तेदार को पंजाब से बुलाया व उसके साथ उनके जानकार भी पंजाब से आए हुए थे। इसके परिवार के सभी सदस्य व रिश्तेदार जन्मदिन के कार्यक्रम में व्यस्त थे। विकास के अनुसार रात 1 बजे रिश्तेदार के साथ आए उनके जानकार ने उनके घर से लोहे की अलमारी का लॉकर तोड़कर तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद उन्हें जब इस बात का पता चला तो उन्होंने उसे हरि पैलेस के पास से पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed