{"_id":"686c672a0fb686f0e1058117","slug":"a-person-who-prepared-fake-stamp-papers-on-the-pretext-of-getting-a-loan-was-arrested-ambala-news-c-36-1-sknl1017-145688-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कर्ज दिलवाने के बहाने फर्जी स्टाम्प पेपर तैयार करने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कर्ज दिलवाने के बहाने फर्जी स्टाम्प पेपर तैयार करने वाला काबू
Tue, 08 Jul 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 08 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लोन दिलवाने के बहाने जलबेड़ा गांव निवासी जसविंद्र सिंह के फर्जी दस्तावेज व स्टाम्प पेपर तैयार करने वाले को तोपखाना पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान शाहबाद के किशनगढ़ निवासी नवजोत सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पर शाहाबाद में भी तहसीलदार की शिकायत पर मामला दर्ज है। उस मामले में आरोपी का प्रिंटर व लैपटॉप दोनों ही जब्त पड़े हैं। इसलिए आरोपी को रिमांड में न लेकर सोमवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
-- -- -
विज्ञापन