{"_id":"666f16e117204605b004b618","slug":"a-passenger-who-got-down-from-the-train-to-get-water-slipped-and-got-injured-ambala-news-c-36-1-amb1001-124677-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रेन से पानी लेने उतरे यात्री का फिसला पैर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रेन से पानी लेने उतरे यात्री का फिसला पैर घायल
विज्ञापन
अंबाला। बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से दुर्घटनाओं का आंकड़ा भी बढ़ गया है। इसका खामियाजा ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे ही एक हादसा रविवार दोपहर को लगभग 12 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर हुआ।
जब धक्का-मुक्की के बीच ट्रेन में चढ़ते समय एक व्यक्ति का पैर फिसलने से पैर का पंजा कट गया। उसे गंभीर हालत में अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
घायल की पहचान माधोपुर बिहार निवासी 45 वर्षीय प्रभु के तौर पर हुई है जोकि रोजी-रोटी की तलाश में लुधियाना जा रहा था। ट्रेन नंबर 14617 सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस रविवार दोपहर लगभग 11.56 बजे प्लेटफार्म 2 पर आई और 10 मिनट के ठहराव के बाद गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
इस दौरान गार्ड केबिन के साथ दूसरे कोथ में सवार हो रहे यात्री का पैर फिसल गया और वो कोच और प्लेटफार्म के बीच फंस गया, जिसे समय रहते यात्रियों ने अपनी तरफ खींच लिया। उसे यात्रियों ने तुरंत स्टेशन से बाहर निकाल कर रेलवे डॉक्टर श्वेता के पास ले गए जहां उन्होंने उसे प्राथमिक उपचार दिया। आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार ने मामले की जांच की तो सामने आया कि घायल यात्री बिहार से इस ट्रेन में सवार था और पानी लेने ट्रेन से नीचे उतरा था।