Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A moving car caught fire on the Ambala-Jagadhari highway.

Ambala News: अंबाला-जगाधरी हाईवे पर चलती कार में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A moving car caught fire on the Ambala-Jagadhari highway.
अंबाला-जगाधरी हाईवे पर कार में लगी आग। संवाद
- हाईवे पर लगी वाहनों की कतार, चालक ने समय रहते उतरकर बचाई जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे पर रविवार को चलती कार आग की लपटों से घिर गई। देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। गनीमत रही कि आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते कार से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। बताया जाता है कि कार चालक अंबाला से जगाधरी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर एक निजी होटल के समीप पहुंचा उसे बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत गाड़ी को किनारे खड़ा किया और नीचे उतरा। उसके उतरते ही पूरी कार आग की चपेट में आ गई। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ।

हाईवे पर लगा जाम
बीच सड़क पर कार में लगी आग के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी के पहुंचने से पहले कार पूरी तरह से खाक हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों राजेश ने बताया कि अगर चालक उतरने में थोड़ी देरी करता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क किनारे करवाया जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग कैसे लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed