फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A massive fire broke out at a farm, burning tents, chairs and tables worth lakhs to ashes.

Ambala News: फार्म में लगी भीषण आग, लाखों के टेंट, कुर्सियां और टेबल जलकर राख

Thu, 14 May 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 14 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out at a farm, burning tents, chairs and tables worth lakhs to ashes.
अंबाला के मिट्ठापुर के निकट लक्की फार्म में आग के बाद जली कुर्सियां व अन्य सामान: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित मिट्ठापुर के निकट लक्की फार्म में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरे फार्म में धुआं और लपटें फैल गईं। इस हादसे में फार्म के गोदामों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इन सामान में टेंट, कुर्सियां और टेबल शामिल थे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लक्की फार्म मालिक पारस ने बताया कि हादसा मंगलवार रात करीब 1 बजकर 15 मिनट पर हुआ। फार्म से अचानक ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दी। दमकल विभाग की एक के बाद एक चार गाड़ियों ने आग की लपटों पर कई घंटों के बाद काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

गोदाम में रखा सामान हुआ राख
आग की चपेट में आने से फार्म के गोदाम में रखा टेंट का भारी स्टॉक जल गया। बताया जा रहा है कि आने वाले सीजन के लिए बड़ी संख्या में नई कुर्सियां और टेबल भी वहां रखी हुई थीं, जो अब कबाड़ बन चुकी हैं। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। दमकल विभाग के कर्मी प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही एक-एक कर चार गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया था। इन गाड़ियों में बराड़ा, कैंट व सिटी की गाड़ियां शामिल थी। इन गाड़ियों में दमकल कर्मियों ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग को आगे फैलने से रोका। करीब दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला के मिट्ठापुर के निकट लक्की फार्म में आग के बाद जली कुर्सियां व अन्य सामान: स्वयं

अंबाला के मिट्ठापुर के निकट लक्की फार्म में आग के बाद जली कुर्सियां व अन्य सामान: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed