{"_id":"6af4ca13374cb98664095cfd","slug":"a-high-level-bridge-will-be-built-over-the-river-near-the-shahzadpur-bypass-ambala-news-c-36-1-amb1001-172503-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शहजादपुर बाईपास के पास नदी पर बनेगा हाई लेवल ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शहजादपुर बाईपास के पास नदी पर बनेगा हाई लेवल ब्रिज
विज्ञापन
नगर निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। क्षेत्र में सड़क और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। विभाग की ओर से पुराने एनएच-73 (नए एनएच-344) पर शहजादपुर बाईपास के पास नदी पर हाई लेवल ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत 20-20 मीटर के चार स्पैन वाला पुल तैयार करने की योजना है।
साथ ही चीनी मिल से शहजादपुर ट्रांसमिशन लाइन तक 66 केवी बिजली लाइन की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य भी किया जाएगा। परियोजना पर 90 लाख 5 हजार 878 रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से ऑनलाइन ई-निविदा जारी कर दी गई है।
परियोजना के तहत पुल की नींव और संरचना को मजबूत बनाने के लिए व्यापक सिविल कार्य किए जाएंगे। इसमें विभिन्न प्रकार की मिट्टी में करीब 800.42 घन मीटर खुदाई तथा 524.58 घन मीटर मिट्टी से भराई और कुटाई का कार्य शामिल है। पुल के निर्माण में सीमेंट कंक्रीट और प्रबलित सीमेंट कंक्रीट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए लगभग 251.61 घन मीटर कंक्रीट कार्य निर्धारित किया गया है। वहीं, संरचना को मजबूती देने के लिए करीब 20,958.90 किलोग्राम स्टील की छड़ें लगाई जाएंगी। शटरिंग और सेंटरिंग का कार्य भी परियोजना का हिस्सा रहेगा।
विज्ञापन
-- -- -
66 केवी बिजली लाइन की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी
पुल निर्माण के साथ बिजली ट्रांसमिशन व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। शुगर मिल से शहजादपुर तक जाने वाली 66 केवी लाइन के पुराने टावरों को हटाकर नए टावर लगाए जाएंगे। लगभग 11.6 मीट्रिक टन से 15.6 मीट्रिक टन वजन वाले टावर सामग्री की लोडिंग, अनलोडिंग, स्टैकिंग और इरेक्शन का कार्य पूर्ण सावधानी से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 0.4 वर्ग इंच के कंडक्टर, अर्थ वायर, 120 केएन के पॉलीमर इंसुलेटर, वाइब्रेशन डैम्पर और एंटी-क्लाइमिंग डिवाइस आदि लगाने का प्रावधान किया गया है।
-- -- --
निविदा में भाग लेने वाले इच्छुक ठेकेदारों का हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। योग्य ठेकेदार पोर्टल से अर्नेस्ट मनी डिक्लेरेशन डाउनलोड कर ईएमडी छूट का लाभ ले सकते हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी का चयन कर कार्य आदेश जारी किया जाएगा।
- नवीन राठी, नोडल अधिकारी व कार्यकारी अभियंता।