फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A group of seven women are feeding food for Rs 10

Ambala News: सात महिलाओं की टोली 10 रुपये में खिला रही खाना

Mon, 22 Apr 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 22 Apr 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
A group of seven women are feeding food for Rs 10
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सात महिलाओं की टोली 10 रुपये में लोगों को भरपेट भोजन करवा रहा है। शहर की नई अनाज मंडी में नारी शक्ति समूह अटल किसान मजदूर कैंटीन चला रहा है। महिलाओं के समूह को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के अंतर्गत प्रोजेक्ट अलॉट हुआ है।
महिलाएं जहां 10 रुपये में लोगों को खाना देती हैं, वहीं 15 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से इन महिलाओं को मार्केट कमेटी की ओर से वहन किया जाता है। पहले सात महिलाओं का यह समूह गेहूं व धान के सीजन के समय ही कैंटीन चलाता था, अब यह महिलाएं 12 महीने कैंटीन को चला रही हैं।
विज्ञापन


नारी शक्ति समूह में सात महिलाएं हैं। इनमें पूनम, रेखा, उषा, नीलम, अंजलि, मीनाक्षी, नीलम टीम के तौर पर कार्य कर रही हैं। पूनम रानी ने बताया कि वह चार वर्ष से कैंटीन को चला रहे हैं और जब गेहूं और धान का सीजन होता है तो वह रोजाना 700 प्लेट खाना बनाती हैं और बिना फसल सीजन के रोजाना 300 से 400 प्लेट खाना लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई का सारा खर्च उनका है। उन्होंने 5 वर्ष पहले समूह को पंजीकृत करवाया था ताकि वह खुद का कार्य कर सकें। इसके बाद उनके समूह को कैंटीन अलॉट हुई और वह इस कैंटीन को चला रहे हैं। यहां बैठने की व्यवस्था भी अच्छी है। टोकन कटने के बाद खाना दिया जाता है। जिसमें दो सब्जी, चावल और चार रोटी दी जाती है। कैंटीन सुबह 8 से शाम 4 बजे तक खुली रहती है। संवाद


नारी शक्ति समूह के अंतर्गत सात महिलाएं अटल किसान मजदूर कैंटीन को बेहतरीन तरीके से चला रही हैं। पहले कैंटीन सीजन में ही खुलती थी, अब 12 महीने चल रही है। जिससे मंडी की लेबर को भी काफी फायदा हो रहा है। यह समूह 10 रुपये में प्रति प्लेट खाना देता है और 15 रुपये मार्केट कमेटी की ओर से महिलाओं को प्रति प्लेट के हिसाब से दिए जाते हैं। - दिलेल सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed